ब्रिटिश पीएम किर स्टार्मर का इस्तीफा एंडी बर्नहैम की रेस में चर्चा
x

ब्रिटिश पीएम किर स्टार्मर का इस्तीफा एंडी बर्नहैम की रेस में चर्चा

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कियर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा। लेबर पार्टी में बगावत के बाद लिया फैसला। एंडी बर्नहैम बन सकते हैं ब्रिटेन के नए पीएम।


Click the Play button to hear this message in audio format

Britain PM Keir Starmer Resigns: ब्रिटेन (UK) की सियासत से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज और बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबर सामने आ रही है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री किर स्टार्मर ने सोमवार (22 जून 2026) को अचानक अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। जुलाई 2024 में लेबर पार्टी को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के दो साल के भीतर ही स्टार्मर को अपनी ही पार्टी के भीतर बढ़ते भारी असंतोष और दबाव के कारण कुर्सी छोड़नी पड़ी है। इस इस्तीफे के साथ ही ब्रिटेन एक बार फिर गंभीर राजनीतिक अस्थिरता के दौर में प्रवेश कर गया है।


10 साल में छठे प्रधानमंत्री का इस्तीफा: ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता का 'दशक'
कियर स्टार्मर का इस्तीफा ब्रिटिश लोकतंत्र में पिछले एक दशक से चले आ रहे नेतृत्व परिवर्तन के सिलसिले की एक नई कड़ी है। पिछले 10 वर्षों में ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले वह छठे प्रधानमंत्री बन गए हैं:

डेविड कैमरन (David Cameron) – 2016: ब्रेक्सिट (यूरोपियन यूनियन से अलग होने) के जनमत संग्रह में करारी हार के बाद इस्तीफा दिया।

थेरेसा मे (Theresa May) – 2019: संसद में अपनी ही पार्टी के सांसदों के विरोध के कारण ब्रेक्सिट डील पास कराने में विफल रहीं और पद छोड़ा।

बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) – 2022: 'पार्टीगेट स्कैंडल', कई बड़े विवादों और कैबिनेट मंत्रियों के सामूहिक इस्तीफे के बाद कुर्सी गंवानी पड़ी।

लिज़ ट्रस (Liz Truss) – 2022: अपनी विवादित टैक्स और आर्थिक नीतियों के कारण देश में मचे हाहाकार के बाद महज 45 दिनों में इस्तीफा देना पड़ा, जो ब्रिटिश इतिहास का सबसे छोटा कार्यकाल है।

ऋषि सुनक (Rishi Sunak) – 2024: कंज़र्वेटिव पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी हार के बाद जुलाई 2024 में पद से इस्तीफा दिया।

किर स्टार्मर (Keir Starmer) – 2026: लेबर पार्टी को सत्ता में लाने के महज दो साल के भीतर अंदरूनी बगावत और गिरती लोकप्रियता के बाद हटे।

इस्तीफे की मुख्य वजह: एंडी बर्नहैम का उभार और 'तख्तापलट'
कियर स्टार्मर के अचानक इस्तीफे के पीछे कोई बाहरी ताकत नहीं, बल्कि उनकी अपनी ही लेबर पार्टी के भीतर सुलग रही बगावत की आग है। बताया जा रहा ही कि 100 सांसद उनके खिलाफ हो गए।

उपचुनाव की जीत बनी 'टर्निंग पॉइंट': लेबर पार्टी के बेहद लोकप्रिय नेता और 'मेयर ऑफ ग्रेटर मैनचेस्टर' रह चुके एंडी बर्नहैम ने हाल ही में एक विशेष उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत ने ब्रिटिश संसद में उनके कद को अचानक बढ़ा दिया और वे स्टार्मर के विकल्प के रूप में सीधे सामने आ गए।

आर्थिक मोर्चे पर नाकामी: पिछले कई महीनों से ब्रिटेन की जनता स्टार्मर सरकार की आर्थिक नीतियों, बढ़ती महंगाई और कई राजनीतिक मोर्चों पर विफलता को लेकर नाराज थी। देश के साथ-साथ खुद लेबर पार्टी के सांसदों के बीच स्टार्मर की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से गिर रहा था, जिसके बाद उन पर पद छोड़ने का दबाव अत्यधिक बढ़ गया था।

आगे क्या? रेस में एंडी बर्नहैम सबसे आगे
10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश पीएम आवास) के मुताबिक, किर स्टार्मर तब तक कार्यवाहक (Caretaker) प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे जब तक कि लेबर पार्टी आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के जरिए अपना नया नेता और देश का अगला प्रधानमंत्री नहीं चुन लेती।

फिलहाल यूके के राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने की रेस में एंडी बर्नहैम सबसे आगे चल रहे हैं। लेबर पार्टी के भीतर उनका मजबूत जनाधार उन्हें इस पद का सबसे स्वाभाविक दावेदार बनाता है।


Read More
Next Story