
बंगाल की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं.
पश्चिम बंगाल में मिली अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं. वो बंगाल की पारंपरिक वेषभूषा धोती कुर्ता पहन कर पहुंचे हैं.
Live Updates
- 4 May 2026 8:03 PM IST
भाजपा यानी गुड गवर्नेंस- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकारें हैं. हमारा मंत्र है नागरिक देवो भवः. हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं और इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है. जनता साफ देख रही है कि जहां भाजपा, वहां गुड गवर्नेंस. जहां भाजपा, वहां विकास.
- 4 May 2026 7:57 PM IST
समाजवादी पार्टी पर भड़के प्रधानमंत्री
बंगाल चुनाव जीतने के बाद उत्तर प्रदेश की तैयारी में जुटने वाली बात को प्रधानमंत्री मोदी ने दर्शाते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी को भी महिलाओं का आक्रोश सहना होगा. महिला विरोधी समाजवादी पार्टी बच नहीं पायेगी.
- 4 May 2026 7:55 PM IST
महिलाओं ने लिया बदला
आज कांग्रेस, tmc और DMK को बहनों और बेटियों ने सजा दी है. केरलम में कांग्रेस को वामदलों की दस साल की सरकार का फायदा जरुर मिला है लेकिन मुझे विश्वास है कि अगले चुनाव में सजा जरुरु सुनाएगी.
- 4 May 2026 7:50 PM IST
विकसित भारत का संकल्प
पश्चिमी एशिया में चल रहे संकट का पूरे विश्व पर असर पड़ा है लेकिन भारत पूरे सामर्थ्य से इस संकट का सामना कर रहा है. भारत इस समय भी एक मत है, एक लक्ष्य है. वो लक्ष्य है विकसित भारत का संकल्प.
- 4 May 2026 7:48 PM IST
बदला नहीं बदलाव की बात होनी चाहिए
आज बंगाल ने परिवर्तन के दौर में कदम रखा है. बंगाल में बीते दशकों में राजनितिक हिंसा की वजह से कितनी ज़िंदगियाँ बर्बाद हो गयी. अब इस राजनीती में बदलाव आना चाहिए. आज जब भाजपा जीती है तो बदला नहीं बदलाव की बात होनी चाहिए. भय नहीं भविष्य की बात होनी चाहिए. मेरी सभी राजनितिक दलों से ये अपील है.
- 4 May 2026 7:45 PM IST
भयमुक्त वातावरण बनाएगी भाजपा
भाजपा बंगाल में भयमुक्त वातावरण बनाएगी, ये मोदी की गारंटी है. ये चुनाव एक और वजह से ख़ास रहेगा. बंगाल चुनाव के समय कैसी ख़बरें आती थीं, हिंसा डर दीखता था. लेकिन इस बार पूरे देश ने एक नयी खबर सुनी. पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव हुआ. पहली बार ऐसा हुआ जब एक भी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गयी.
- 4 May 2026 7:43 PM IST
बंगाल वासियों से वादा
आज से बंगाल की नयी यात्रा शुरू हो रही है, जहाँ विकास और अटूट विशवास कदम से कदम मिला कर चलेंगे. बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा दिन रात एक कर देगी. महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी. युवाओं को रोज़गार मिलेगा. पलायन रुकेगा. पहली कैबिनेट में आयुष्मान सुविधा दी जाएगी. ये बंगाल वासियों से मेरा वादा है.
- 4 May 2026 7:29 PM IST
माँ गंगा ने बुलाया है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2013 में जब पार्टी ने मुझे प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाया था तो मैंने कहा था कि माँ गंगा ने मुझे बुलाया है.
- 4 May 2026 7:28 PM IST
बिहार की जीत पर कहा था बिहार से गंगा सागर तक पहुँचती है गंगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष जब 14 नवम्बर को बिहार में भाजपा की जीत हुई थी तो मैंने कहा था कि यहीं से गंगा सागर तक गंगा नदी पहुँचती है.
- 4 May 2026 7:26 PM IST
चुनाव आयोग का किया अभिनन्दन
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव आयोग और उससे जुड़े सभी कर्मचारियों का अभिनंदन करते हुए अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी धन्यवाद दिया.

