Assembly Election Live: रिकॉर्डतोड़ वोटिंग, बंगाल में 5 बजे तक 89.93% तो तमिलनाडु में 82.24% मतदान
x

Assembly Election Live: रिकॉर्डतोड़ वोटिंग, बंगाल में 5 बजे तक 89.93% तो तमिलनाडु में 82.24% मतदान

West Bengal Tamilnadu Assembly Election: तमिलनाडु- पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए मतदान जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।


West Bengal Tamilnadu Assembly Election 2026 Phase 1 Voting Live Updates: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की वोटिंग जारी है। मतदताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। अगर बात बंगाल की करें तो इस चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 3,60,77,171 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं, जिन्हें फोटो पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं।

मतदाताओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस चरण में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के 4,025 मतदाता शामिल हैं, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 2,04,618 है। इसके अलावा 43 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मतदाता और 69,468 सेवारत मतदाता भी इस चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं।

पहले चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1,311 पुरुष उम्मीदवार और 167 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इस बार चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच माना जा रहा है।

इस बार पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव केवल दो चरणों में कराए जा रहे हैं, जबकि 2021 में आठ और 2016 में छह चरणों में मतदान हुआ था। हालांकि चरणों की संख्या कम की गई है, लेकिन सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं और कई नए कदम भी उठाए हैं।

Live Updates

  • 23 April 2026 3:44 PM IST

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटर्स जमकर मतदान कर रहे हैं। तीन बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसद मतदान हुआ है। बता दें कि बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर मतदान हो रहा है। 

  • 23 April 2026 2:14 PM IST

    पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62.18 फीसद और तमिलनाडु में 56.81 फीसद मतदान रिकॉर्ड किया गया है। 

  • 23 April 2026 1:18 PM IST

    सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल में 41.11 और तमिलनाडु में 37.56 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदान जारी है। 

  • 23 April 2026 1:10 PM IST

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में रेजीनगर से AJUP उम्मीदवार हुमायूं कबीर के काफिले पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया। हमलावरों के हाथों में लाठियां, डंडे और ईंटें थीं, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।

  • 23 April 2026 10:44 AM IST

    BJP नेता के. अन्नामलाई कहते हैं, "हमारा पक्का मानना ​​है कि कोयंबटूर दक्षिण में चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से खराब हो गई है, लेकिन चुनाव आयोग ने अपनी समझदारी से काम लेते हुए चुनाव करवाया है। आज चुनाव आयोग का साथ देना हमारा फ़र्ज़ है। मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में बाहर निकलेंगे और वोट डालेंगे। पिछले 3-4 दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पूरी प्रक्रिया खराब हो गई। मुझे नहीं लगता कि चुनाव आयोग ने चुनाव से पहले का काम ठीक से किया है... हमने निजी तौर पर और गठबंधन के तौर पर भी एक गुज़ारिश की है - अब यह चुनाव आयोग को तय करना है कि इस मामले में आगे कैसे बढ़ना है। हमने अपना राजनीतिक फ़र्ज़ निभा दिया है। हर राजनीतिक पार्टी को अपनी जीत का भरोसा है। आख़िरकार, लोगों ने DMK के 5 साल देख लिए हैं..."

  • 23 April 2026 10:37 AM IST

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में  AJUP के संस्थापक हुमायूं कबीर के समर्थकों और टीएमएसी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। हुमायूं कबीर ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नई पार्टी के गठन के बाद उनके खिलाफ राजनीतिक दबाव बढ़ा है, हालांकि उन्हें अपनी पार्टी और समर्थकों से मजबूत सहयोग मिल रहा है।उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने शुरुआत में 142 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, लेकिन इनमें से 25-26 उम्मीदवार टीएमसी में शामिल हो गए, जिसके बाद अब पार्टी के पास 117 उम्मीदवार बचे हैं।

    कबीर ने आरोप लगाया कि टीएमसी टिकटों की खरीद-फरोख्त कर रही है और उनके उम्मीदवारों को पैसे देकर अपनी ओर कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल की ‘बी टीम’ नहीं है और स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही है।


  • 23 April 2026 10:36 AM IST

    पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में बालुआचारा हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र के बाहर उस समय तनाव फैल गया, जब ईवीएम में खराबी आ गई।बताया जा रहा है कि सेक्टर अधिकारी के मौके पर पहुंचने में देरी हुई, जिससे नाराज मतदाताओं का गुस्सा भड़क उठा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ लोगों ने अधिकारी को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। कई मतदाता उनकी बांह पकड़कर उन्हें खींचते हुए नजर आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

  • 23 April 2026 10:33 AM IST

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी होने के बीच, अभिनेता प्रभु और विक्रम प्रभु ने चेन्नई के टी. नगर स्थित ठक्कर बापा विद्यालय मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।


  • 23 April 2026 10:31 AM IST

    पूर्व मुख्यमंत्री और बोदिनायक्कनूर विधानसभा क्षेत्र से DMK उम्मीदवार ओ. पन्नीरसेल्वम ने पेरियाकुलम स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।


  • 23 April 2026 10:29 AM IST

    तमिलनाडु के मायलापुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन कहती हैं, "मैंने बस MK स्टालिन को शुभकामनाएं दीं, क्योंकि वे मुख्यमंत्री हैं और यहाँ, वे एक वोटर और एक उम्मीदवार भी हैं। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। विधानसभा में महिलाओं की आवाज़ ज़्यादा सुनी जानी चाहिए, इसलिए सभी वोटरों को मेरी उम्मीदवारी का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि मैं उन लोगों की प्रतिनिधि बनना चाहती हूँ जिनकी कोई आवाज़ नहीं है...""लोग खुश हैं कि मैं यहाँ से चुनाव लड़ रही हूँ और उनका मूड बदलाव लाने और NDA को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।"

Read More
Next Story