
संसद में PM मोदी का ऐलान: दुनिया में हालात बेहद खराब, भारत में नहीं होगी तेल-गैस की किल्लत
मध्य पूर्व एशिया संकट पर लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया पर प्रभाव पड़ रहा है। भारत सरकार का स्पष्ट मत है कि बातचीत के जरिए ही विवाद सुलझाया जा सकता है।
मध्य पूर्व एशिया में ईरान के खिलाफ अमेरिकी- इजराइल जंग पिछले 24 दिन से जारी है। इसकी वजह से वैश्विक स्तर पर अलग अलग तरह की चुनौती उठ खड़ी हुई है। इस विषय पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में देश को विश्वास दिलाया कि संकट के इस दौर में हमें विचलित होने की जरूरत नहीं है। तेल और गैस की आपूर्ति पर जो संकट उठ खड़ा हुआ है उसे निपटने के लिए भारत सरकार लगातार कोशिश कर रही है।
Live Updates
- 23 March 2026 2:27 PM IST
PM मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें
तेल-गैस संकट पर: आज हमारे पास 65 लाख मीट्रिक टन की रिजर्व की व्यवस्था पर काम जारी है। सरकार अलग अलग देशों के सप्लायर्स से संपर्क में है। प्रयास है जहां से संभव हो वहां से सप्लाई होती रहे। तेल गैस फर्टिलाइजर से जुड़े जहाज भारत तक सुरक्षित पहुंचे, इसके लिए सहयोगियों से संवाद कर रहे हैं।
अन्न-राशन पर: हमारे पास पर्याप्त अन्न भंडार है। आपात स्थिति से निबटने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। उस वक्त भी ग्लोबल सप्लाई चेन में कमी आई थी। भारत के किसानों को यूरिया की एक बोरी 300 रुपए से भी कम कीमत में दिलाई गई। पॉवर सप्लाई पर: युद्ध का एक चैलेंज यह भी है कि देश में गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है। आने वाले समय में बिजली की डिमांड बढ़ती जाएगी। देश के पावर प्लांट में कोल स्टॉक उपलब्ध है। पावर जनरेशन से लेकर सप्लाई तक हर सिस्टम की मॉनीटरिंग की जा रही है। एनर्जी सेक्टर पर: हम जानते हैं एनर्जी आज इकोनॉमी की रीढ़ है। ग्लोबल नीड को पूरा करने वाला सोर्स वेस्ट एशिया है। भारत पर इस युद्ध से उत्पन्न दुष्प्रभाव का असर कम हो इसके लिए एक रणनीति से काम कर रहे हैं। भारत सरकार ने एक ग्रुप बनाया है जो हर रोज मिलता है जो आयात-निर्यात में आने वाली दिक्कतों पर निरंतर काम करता है। जंग को लेकर: डिप्लोमैसी में भारत की भूमिका स्पष्ट है। हमने गहरी चिंता व्यक्त की है। मैंने वेस्ट एशिया के प्रमुखों से बात की है। सभी से तनाव कम करने की अपील की है। कमर्शियल जहाजों पर हमला और रुकावट अस्वीकार्य है। भारत सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। - 23 March 2026 2:25 PM IST
PM मोदी बोले- हमारे पास है पर्याप्त अन्न भंडार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिलाया है कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत की खेती सुरक्षित है। भारत के पास पर्याप्त अन्न भंडार है और खाद की कमी दूर करने के लिए 6 नए यूरिया प्लांट लगाए गए हैं। सरकार किसानों को 300 रुपये से कम में यूरिया और नैनो यूरिया जैसे विकल्प दे रही है। साथ ही, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर आयात पर निर्भरता कम की जा रही है।
- 23 March 2026 2:23 PM IST
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में नहीं आएगी कोई बाधा- PM मोदी
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत सरकार इस युद्ध से पैदा होने वाले दुष्प्रभावों को कम करने के लिए एक ठोस रणनीति के तहत काम कर रही है। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अंतरराष्ट्रीय उथल-पुथल का असर भारत की विकास दर और आम जनता पर कम से कम पड़े।" जहाँ भी जरूरत महसूस हो रही है, सरकार उस सेक्टर को पूरा सपोर्ट और जरूरी संसाधन मुहैया करा रही है।
24x7 निगरानी के लिए बनाया गया 'विशेष ग्रुप'आयात और निर्यात (Import-Export) में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए भारत सरकार ने एक हाई-लेवल वर्किंग ग्रुप तैयार किया है। इस ग्रुप की खासियतें ये हैं:
रोजाना बैठक: यह ग्रुप हर दिन मिलता है और वैश्विक हालातों की समीक्षा करता है।दिक्कतों का समाधान: आयात-निर्यात में आने वाली तकनीकी या लॉजिस्टिक्स से जुड़ी समस्याओं पर यह टीम निरंतर काम करती है।सेक्टर आधारित सपोर्ट: जिन उद्योगों पर युद्ध का असर पड़ रहा है, उन्हें यह ग्रुप जरूरी सलाह और मदद पहुँचा रहा है। - 23 March 2026 2:21 PM IST
इकोनॉमी की रीढ़ है एनर्जी- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा (Energy) को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के असर को कम करने के लिए सरकार ने एक विशेष कार्य समूह (Working Group) बनाया है। यह ग्रुप हर दिन बैठक कर आयात-निर्यात में आने वाली बाधाओं को दूर करता है। पीएम ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित सेक्टर्स को जरूरी सहयोग दिया जा रहा है ताकि भारत की आर्थिक गति बनी रहे।
- 23 March 2026 2:17 PM IST
जहां से संभव हो, वहां से सप्लाई होती रहे- PM मोदी
वैश्विक उथल-पुथल और युद्ध के खतरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। पीएम ने बताया कि भारत पिछले एक दशक से भविष्य में आने वाले किसी भी संकट के लिए खुद को तैयार कर रहा था। इसी रणनीति के तहत देश में कच्चे तेल (Crude Oil) के विशाल भंडारण (Storage) को प्राथमिकता दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी दी है कि भारत भविष्य के किसी भी संकट से निपटने के लिए 65 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल के रिजर्व (भंडारण) पर काम कर रहा है। सरकार दुनिया भर के सप्लायर्स के संपर्क में है ताकि तेल और फर्टिलाइजर की सप्लाई न रुके। साथ ही, समुद्री रास्तों से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से बातचीत जारी है।
- 23 March 2026 2:14 PM IST
नहीं होगा तेल-गैस का संकट- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिलाया है कि वैश्विक युद्ध और होर्मुज समुद्री रास्ते में बाधा के बावजूद भारत में तेल-गैस का संकट नहीं होगा। भारत ने अपनी आयात नीति बदलते हुए अब 27 के बजाय 41 देशों से तेल मंगाना शुरू कर दिया है। साथ ही, देश अपनी 60% एलपीजी का उत्पादन खुद कर रहा है, जिससे ऊर्जा के क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता बढ़ी है।
- 23 March 2026 2:11 PM IST
3.75 लाख भारतीयों की सुरक्षित वापसी
पीएम मोदी ने कहा: "बड़े दुख की बात है कि इस संकट में हमारे कुछ नागरिकों की मौत हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं। हमारी सरकार उनके परिवारों के लगातार संपर्क में है और उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है। विदेश में रह रहे भारतीयों की सहायता के लिए हमारे दूतावास (Missions) दिन-रात काम कर रहे हैं। भारत और दूसरे देशों में 24 घंटे (24x7) हेल्पलाइन चालू है, ताकि लोगों को पल-पल की जानकारी और सही मदद मिल सके।मुसीबत के इस समय में अपने नागरिकों की सुरक्षा करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अब तक 3 लाख 75 हजार भारतीय सुरक्षित तरीके से अपने देश लौट चुके हैं। अकेले ईरान से ही हजारों भारतीयों की वतन वापसी हुई है, जिनमें 700 से ज्यादा मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र शामिल हैं।" - 23 March 2026 2:10 PM IST
खाड़ी देशों में रहते हैं एक करोड़ भारतीय
पीएम ने कहा: "हमारे लिए यह इलाका एक और बड़ी वजह से जरूरी है। वहाँ लगभग 1 करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं। इसके अलावा, समुद्र में चलने वाले जहाजों (शिप्स) में भी बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर्स मौजूद हैं। ऐसे में हमारी चिंता होना लाजमी है।
यह बहुत जरूरी है कि भारत की संसद से पूरी दुनिया को एक एकजुट और एकमत संदेश जाए। जब से यह युद्ध शुरू हुआ है, तब से प्रभावित देशों में फंसे हर भारतीय को जरूरी मदद पहुँचाई जा रही है। मैंने खुद दो बार फोन पर संबंधित नेताओं से बात की है और उन सभी ने हमें भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।"
- 23 March 2026 2:05 PM IST
इस समय पश्चिम एशिया में हालात चिंताजनक- PM मोदी
मैं इस सदन में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत पर असर पर बात रखने के लिए आया हूं। इस समय वहां हालात चिंताजनक हैं। जय शंकर जी ने सदन को जरूरी जानकारी दी है। 3 हफ्ते से ज्यादा समय से यह संकट को हो गया है। लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है। पूरी दुनिया इसके जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है।
- 23 March 2026 12:40 PM IST
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की समीक्षा के लिए PM मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS बैठक पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "अभी यह अंदाज़ा नहीं है कि यह संघर्ष कब तक चलेगा। PM ने पूरे मामले की समीक्षा की। LPG की स्थिति के संबंध में सब कुछ नियंत्रण में लग रहा है, और PM पूरी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। अगर भविष्य में स्थिति और बिगड़ती है, तो सरकार तब भी कोई न कोई रास्ता निकाल लेगी..."

