
ईरान युद्ध का LIVE अपडेट : ट्रंप ने कहा- ईरान के नेताओं से बातचीत को तैयार, इजरायल ने 1 लाख रिजर्व सैनिक बुलाए
ईरान पर अमेरिका और इजराइल द्वारा किये गए हमले से लेकर खामेनेई की मौत तक और अब आगे क्या जानिये सब कुछ
ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से किये गए हमले के कुछ घंटे बाद ही बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई। पहले इजराइल के प्रधानमन्त्री नेतान्याहू और फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खामनेई की मौत का दावा किया। जिसके कुछ देर बाद ही ईरान की मीडिया ने इस दावे की पुष्टि कर दी। अब ईरान की IRGC ने इस मौत का बदला लेने की बात कही है, लेकिन इन सब के बीच सवाल ये है कि ईरान की सत्ता किसके हाथ में होगी?
Live Updates
- 1 March 2026 10:17 PM IST
अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले के बीच ट्रंप का अहम बयान, कहा *‘ईरानी नेताओं से बातचीत के लिए तैयार’। इस बीच, इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने जारी एक बयान में कहा है कि वह ऑपरेशन ‘रोअरिंग लायन’ के हिस्से के रूप में लगभग 1 लाख रिज़र्व सैनिकों को बुला रहा है और विभिन्न मोर्चों पर तैयारियों को बढ़ा रहा है। यह ऑपरेशन संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे सैन्य अभियान का नाम है।
- 1 March 2026 8:27 PM IST
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने रविवार को दावा किया है कि उसने खाड़ी क्षेत्र में तैनात अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यह हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिकी और इजरायली हमलों के जवाब में किया गया, IRGC ने अपने बयान में कहा है कि यह कार्रवाई “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4” का हिस्सा है।
- 1 March 2026 6:16 PM IST
इजरायल ने बड़ा दावा किया है कि खामेनेई के बाद ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मुसवी को भी मार दिया गया है। अब्दुल रहीम मुसवी की हाल ही में ईरान के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ की जगह पर नियुक्ति हुई थी, जो पिछले संघर्ष में मारे गए थे। इस हमले में IDF ने तेहरान में ईरान की टॉप सिक्योरिटी लीडरशिप के 7 सदस्यों को भी समाप्त करने का दावा किया है।
- 1 March 2026 4:32 PM IST
दुबई में फिर हमला, एयरपोर्ट बंद
ईरान द्वारा मध्य पूर्व के देशों में स्थित प्रमुख अमेरिकी ठिकानों पर हमले के बाद, संयुक्त अरब अमीरात पर भी हमला हुआ। दुबई, अबू धाबी और दोहा के प्रमुख हवाई अड्डे बंद कर दिए गए। दुबई एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचा है और अधिकारियों के अनुसार चार लोग घायल हुए हैं।
- 1 March 2026 4:22 PM IST
अलीरेजा अराफी बनें ईरान के सुप्रीम लीडर
अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद वरिष्ठ धर्मगुरु अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी को ईरान का अंतरिम सुप्रीम लीडर बनाया गया है। ISNA के मुताबिक, वह अंतरिम नेतृत्व परिषद में विधि विशेषज्ञ सदस्य के रूप में काम करेंगे। संविधान के तहत राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, मुख्य न्यायाधीश घोलाम-होसैन मोहसिनी-एजेई और गार्जियन काउंसिल के एक धर्मगुरु के साथ यह परिषद मिलकर देश की कमान संभालेगी, जब तक नए सुप्रीम लीडर का चुनाव नहीं हो जाता।
- 1 March 2026 3:39 PM IST
जामिया में खामेनेई की मौत के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद अलग अलग देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. भारत में भी अलग अलग हिस्सों में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं. दिल्ली में भी ऐसा ही एक विरोध प्रदर्शन किया गया.
दिल्ली के जामिया इलाके में खामेनेई की मौत के बाद शांतिपूर्ण तरह से विरोध प्रदर्शन करते मुस्लिम समुदाय के लोग. pic.twitter.com/onsagyy87Y
— The Federal Desh (@thefederal_desh) March 1, 2026 - 1 March 2026 3:31 PM IST
पाकिस्तान में भी हालात आउट ऑफ कंट्रोल
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों में मौत की खबर के बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, कराची और लाहौर शहर में हालात बेकाबू हो गए हैं। साथ ही साथ पीओके में स्थित स्कर्दू शहर में भी भी बवाल मचा है। कराची में तो सैकड़ों की तादाद में प्रदर्शनकारी अमेरिकी कांसुलेट के बाहर जमा हो गए। शुरुआत में जुलूस शांतिपूर्ण था, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति हिंसक रूप ले गई। इस दौरान 12 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। वहीं, लाहौर में भी भारी संख्या में लोग अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।
- 1 March 2026 3:25 PM IST
इजरायल ने फिर किया तेहरान पर अटैक
इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने ईरान के खिलाफ अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान को जारी रखा हुआ है। इस ऑपरेशन के तहत इजरायली वायुसेना ने आज भी तेहरान और पश्चिमी ईरान में स्थित कई सैन्य ठिकानों पर आज फिर ताबड़तोड़ हमले किए हैं।
- 1 March 2026 1:03 PM IST
दिल्ली में निकला जायेगा कैंडल मार्च
खामेनेई की मौत के बाद भारत में भी बड़ी संख्या में लोग दुःख जता रहे हैं और इसका विरोध कर रहे हैं. इसी क्रम में शिया मुस्लिम समुदाय की संस्था अंजुमन ए हैदरी द्वारा कैंडल लाइट मार्च का आयोजन किया गया है. ये मार्च रविवार शाम 7 बजे
दरगाह शाहे मर्दान से कर्बला, जोर बाग,दिल्ली तक होगा.
संस्था के मुख्य संरक्षक मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि दुख और अटूट विश्वास से भरे दिलों के साथ, हम अपने प्यारे नेता और शहीद अयातुल्ला सैयद अली खामैनी साहब की याद में दरगाह शाहे मर्दान से कर्बला, जोर बाग तक एक पवित्र कैंडललाइट मार्च के लिए इकट्ठा होते हैं, जिनकी कुर्बानी हमारे रास्ते को रोशन करती रहती है।
यह मार्च हमें याद दिलाए कि शहादत कोई अंत नहीं है, बल्कि एक शुरुआत है, एक जीता-जागता सबूत है कि सच हमेशा रहता है।
आज हमारी मौजूदगी एकता को मजबूत करे, सोच को गहरा करे, और उन मूल्यों को बनाए रखने के हमारे वादे को फिर से दोहराए जिनके लिए शहीद खड़े हुए थे।
- 1 March 2026 12:51 PM IST
तेहरान में सड़कों पर उतरे लोग
खामेनेई की मौत के बाद तेहरान की सड़कों पर उतरे लोग. शोक में डूबा ईरान.
#BREAKING
— Tehran Times (@TehranTimes79) March 1, 2026
Tehran, crowds are mourning pic.twitter.com/DPCl8H2isF

