लोकसभा में गिरा महिला संसोधन बिल, विपक्ष ने नहीं दिया साथ, पक्ष में पड़े 298 वोट
x

लोकसभा में गिरा महिला संसोधन बिल, विपक्ष ने नहीं दिया साथ, पक्ष में पड़े 298 वोट

women reservation Bill Updates: नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर संसद में चर्चा जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।


women resrvation amendment bill : 33 फीसद महिला आरक्षण को देशभर में लागू कर दिया गया है। सरकार ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की है। संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला आरक्षण कानून से जुड़े तीन महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक पेश किए गए थे। जाएंगे। इन प्रस्तावों में वर्ष 2029 से लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। इसी विषय पर विचार-विमर्श के लिए तीन दिन का विशेष सत्र आयोजित किया गया है।

संशोधन विधेयक के तहत लोकसभा की कुल सीटों की संख्या बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव है, जबकि वर्तमान में यह संख्या 543 है। प्रस्ताव के अनुसार, राज्यों के लिए अधिकतम 815 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें निर्धारित की जा सकती हैं। सीटों के अंतिम निर्धारण के लिए परिसीमन प्रक्रिया लागू की जाएगी।नए प्रावधानों के अनुसार लोकसभा की 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

Live Updates

  • 17 April 2026 3:19 PM IST

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी, बालाकोट स्ट्राइक्स और 'ऑपरेशन सिंदूर' के जादू का मज़ाक उड़ा रहे हैं। यह हमारे जवानों का अपमान है। बिरला का कहना है कि राहुल जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उस पर उन्हें कड़ी आपत्ति है और उन्होंने उन संदर्भों को रिकॉर्ड से हटाने का आदेश दिया है।

  • 17 April 2026 3:18 PM IST

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता (LoP) प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे निंदनीय हैं। प्रधानमंत्री को बार-बार 'जादूगर' कहकर, विपक्ष के नेता न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि इस देश की जनता का भी अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने उन्हें इस पद तक पहुँचाने के लिए वोट दिया है। राहुल गांधी को माफी माँगनी चाहिए और उनके शब्दों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए।

  • 17 April 2026 3:17 PM IST

    बीजेपी के लोग मुर्ख नहीं है। उन्हें पता है कि यह महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित नहीं हो सकता है। यह सिर्फ पैनिक रिएक्शन है। 

  • 17 April 2026 3:06 PM IST

    परिसीमन विधेयक पर लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि यह महिलाओं नहीं, SC-ST-OBC के खिलाफ कदम है।

  • 17 April 2026 3:04 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘अपनी ताकत घटने से सरकार डर रही’। हकीकत तो यह है कि हिंदू समाज के अलग अलग धड़ों के प्रतिनिधत्व के बारे में यह सरकार बात करती है। लेकिन कुछ करती नहीं है। 

  • 17 April 2026 2:56 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘हर क्षेत्र से दलित-आदिवासियों की भागीदारी खत्म हो रही’।


  • 17 April 2026 2:55 PM IST

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाएं देश की सामूहिक चेतना और राष्ट्रीय कल्पना की प्रेरक शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी ने अपने जीवन में महिलाओं से बहुत कुछ सीखा है, उनसे प्रेरित हुए हैं और उनका ज्ञान हमें निरंतर मार्गदर्शन देता रहा है।

  • 17 April 2026 2:54 PM IST

    राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार डरी हुई है और समस्याओं का सामना करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार अंधेरे में कदम रखना ही नहीं चाहती, जबकि असली समाधान पाने के लिए चुनौतियों का सामना करना जरूरी होता है।

  • 17 April 2026 2:52 PM IST

    लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि पहला सच यह है कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है। इसके जरिए भारत के सियासी नक्शे को बदलने की कोशिश की जा रही है। 

  • 17 April 2026 2:03 PM IST

    महिला आरक्षण संशोधन बिल पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने कहा, वो संसद के सभी सदस्यों से यह कहना चाहेंगे...अपने घर की माँ, बहन, बेटी और पत्नी की याद को मन में रखते हुए, अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनें...यह देश की नारी शक्ति की सेवा करने और उन्हें सम्मान देने का एक सुनहरा अवसर है।उन्हें नए अवसरों से वंचित न करें।

    यह संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, और देश की नारी शक्ति और भी अधिक सशक्त बनेगी... देश का लोकतंत्र और भी अधिक सशक्त होगा।आइए... आज हम सब मिलकर इतिहास रचें। भारत की महिलाओं को... देश की आधी आबादी को, उनका उचित हक़ दें।



Read More
Next Story