LIVE Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत, BJP को मिली करारी हार, इतने वोटों से जीते PK
x

Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत, BJP को मिली करारी हार, इतने वोटों से जीते PK

बांकीपुर(बिहार), मांजलपुर(गुजरात) और दतिया (मध्य प्रदेश) उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।


Bankipur, Manjalpur, Datia By Elections Live Results: बांकीपुर(बिहार), मांजलपुर(गुजरात) और दतिया (मध्य प्रदेश) उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates

  • 3 Aug 2026 5:57 PM IST

    बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीज़े आ गए हैं। प्रशांत किशोर ने इस सीट पर प्रचंड जीत दर्ज़ करते हुए बीजेपी के नीरज कुमार को 19324 वोटों से करारी शिकस्त दी है। आपको बता दें कि बांकीपुर सीट लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मजबूत गढ़ मानी जाती थी। साल 1995 से लगातार इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा। खास बात यह है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसी सीट से लगातार 5 बार विधायक रह चुके हैं। ऐसे में प्रशांत किशोर की इस जीत ने बीजेपी के किलों को ध्वस्त कर दिया है।

  • 3 Aug 2026 5:27 PM IST

    कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज़ की जीत

    मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। इस सीट पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6016 वोटों से जीत हासिल की।

  • 3 Aug 2026 4:17 PM IST

    बिहार की बांकीपुर सीट पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शानदार बढ़त बनाए हुए हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता ने बीजेपी को संदेश दिया है। बीजेपी किसी अच्छे व्यक्ति को बिहार का सीएम बनाए। उनका स्पष्ट मत है कि बिहार से पलायन रुकना चाहिए। बता दें प्रशांत किशोर 14 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। 

  • 3 Aug 2026 4:15 PM IST

    गुजरात की मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपना गढ़ बरकरार रखते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। 20 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार सतेंद्रभाई (सतीश) पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की।

  • 3 Aug 2026 2:52 PM IST

    बांकीपुर सीट पर 19वें राउंड की काउंटिंग के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की बढ़त 10 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। अब तक प्रशांत किशोर को कुल 35,713 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को 18 राउंड के बाद 25,277 वोट मिले हैं।

  • 3 Aug 2026 12:55 PM IST

    मध्य प्रदेश के दतिया में छठे राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 1600 वोटों से बढ़त बना ली है। 

  • 3 Aug 2026 12:51 PM IST

    बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने बीजेपी के साथ खेला कर दिया है। 9वें राउंड की गिनती के बाद वो बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा से पांच हजार से अधिक मतों से आगे हैं। 

  • 3 Aug 2026 11:37 AM IST

    मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में चौथे राउंड की गिनती के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शुरुआती राउंड में पीछे चल रही कांग्रेस ने जोरदार वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर ली है। चौथे चरण की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 833 वोटों से आगे निकल गए हैं।

  • 3 Aug 2026 11:37 AM IST

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चौथे राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। ताजा रुझानों के अनुसार, वह भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा से 1,145 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • 3 Aug 2026 10:49 AM IST

    बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में तीसरे दौर की गिनती पुरी हो चुकी है। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को 5032 मत, बीजेपी के 3870 और राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 767 मत मिले हैं।

Read More
Next Story