LIVE Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत, BJP को मिली करारी हार, इतने वोटों से जीते PK
x

Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत, BJP को मिली करारी हार, इतने वोटों से जीते PK

बांकीपुर(बिहार), मांजलपुर(गुजरात) और दतिया (मध्य प्रदेश) उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।


Bankipur, Manjalpur, Datia By Elections Live Results: बांकीपुर(बिहार), मांजलपुर(गुजरात) और दतिया (मध्य प्रदेश) उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates

  • 3 Aug 2026 10:14 AM IST

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के अनुसार, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा से 1,156 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।प्रशांत किशोर ने दूसरे राउंड के बाद जो बढ़त हासिल की थी, उसे तीसरे राउंड में भी बरकरार रखा है और उनकी स्थिति लगातार मजबूत होती दिख रही है। वहीं, भाजपा के नीरज सिन्हा फिलहाल पीछे चल रहे हैं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं की नजरें टिकी हुई हैं।

  • 3 Aug 2026 10:00 AM IST

    गुजरात के मांजलपुर उपचुनाव में तीन दौर की गिनती पुरी हो चुकी है। बीजेपी के सतेंद्र भाई पटेल को 9345 और कांग्रेस के उम्मीदवार भीकाभाई रबारी को 3435 मत मिले हैं। यहां बीजेपी 5910 वोटों से आगे है। 

  • 3 Aug 2026 9:42 AM IST

    गुजरात के मांजलपुर उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार आगे हैं। पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी के सतेंद्र पटेल को 3178 वोट, जबकि कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 1578 वोट मिले हैं।

  • 3 Aug 2026 9:31 AM IST

    बिहार के बांकीपुर में पहले राउंड की गिनती के बाद जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को 2220, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 1423 को मत मिले हैं। 

  • 3 Aug 2026 9:26 AM IST

    मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने सीट बरकरार रखने के लिए वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी पर भरोसा जताया है। दोनों दलों के बीच इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

  • 3 Aug 2026 9:26 AM IST

    दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। वहीं, आजाद समाज पार्टी ने दामोदर सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है, जिसके चलते इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना भी जताई जा रही है। इनके अलावा 18 अन्य प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।

  • 3 Aug 2026 9:25 AM IST

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा के बीच माना जा रहा है। हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की रेखा गुप्ता समेत कुल 23 अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

  • 3 Aug 2026 9:20 AM IST

    मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बना ली है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी उम्मीदवार कांग्रेस प्रत्याशी से करीब 1,200 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती दौर की मतगणना में बीजेपी को बढ़त मिलने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है, हालांकि अंतिम नतीजे सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

  • 3 Aug 2026 9:17 AM IST

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि पहली बार चुनावी मैदान में उतरे जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर बीजेपी से यह सीट छीन पाते हैं या नहीं, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना 31 राउंड में पूरी होगी। प्रत्येक राउंड में 14 टेबल पर रखी 14 ईवीएम के मतों की गिनती की जाएगी। शुरुआती रुझानों के साथ ही बांकीपुर के चुनावी मुकाबले की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जाएगी।

  • 3 Aug 2026 9:16 AM IST

    मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड का परिणाम सामने आ गया है। पहले राउंड में बीजेपी उम्मीदवार सतेंद्र पटेल को 3,178 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 1,578 वोट हासिल हुए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बना ली है।मांजलपुर सीट पर यह उपचुनाव बीजेपी विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद कराया गया है। यह सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है। योगेश पटेल ने 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की थी। वहीं, 2022 के चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर एक लाख से अधिक वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

Read More
Next Story