संसद में फिर हंगामा, सड़कों पर उतरा छात्रों का सैलाब, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हुई तेज़
CJP ने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। दिल्ली, मुंबई और पटना समेत कई बड़े शहरों में छात्र सड़कों पर हैं। CJP के इस प्रदर्शन की ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए 'द फेडरल देश' के साथ
सोनम वांगचुक ने सरकार से मिले आश्वासन के बाद 26 दिनों से चल रही अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। अब CJP ने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। दिल्ली, मुंबई और पटना समेत कई बड़े शहरों में छात्र सड़कों पर हैं और अब उनकी मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है।
देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में वीडियो जारी कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं दूसरी तरफ, NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन जारी है।
CJP के इस प्रदर्शन की ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए 'द फेडरल देश' के साथ-
Live Updates
- 24 July 2026 11:47 AM IST
CJP से बैठक से पहले शाह-नड्डा की मीटिंग, दोपहर 12:30 बजे होगी अहम वार्ता
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के साथ होने वाली महत्वपूर्ण बातचीत से ठीक पहले हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ अहम चर्चा की। दोपहर 12:30 बजे संविधान क्लब ऑफ इंडिया में होने वाली इस बैठक में सरकार का प्रतिनिधित्व जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे।
- 24 July 2026 11:45 AM IST
"धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें PM": केसी वेणुगोपाल ने बताई देश के छात्रों की मांग
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने नीट मामले को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को तुरंत धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से हटा देना चाहिए। वेणुगोपाल के मुताबिक, यह सिर्फ विपक्ष की ही नहीं बल्कि पूरे देश के छात्रों की मांग है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री छात्रों की असली मांगों को अनदेखा करके सिर्फ लीपापोती करने की कोशिश कर रहे हैं।
- 24 July 2026 11:34 AM IST
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, संसद परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन
नीट (NEET) परीक्षा धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर विपक्षी दलों ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी विरोधी गोलबंद होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हाथों में तख्तियां लेकर संसद परिसर पहुंचे विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और इस मुद्दे पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
- 24 July 2026 11:29 AM IST
"किसी सिस्टम के लिए जान नहीं जानी चाहिए", NEET अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरीं नोरा फतेही
अभिनेत्री नोरा फतेही ने नीट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने जंतर-मंतर पर 20 जून से डटे प्रदर्शनकारियों के साहस की तारीफ करते हुए कहा कि किसी भी बच्चे की जिंदगी किसी परीक्षा के नतीजे या सिस्टम से ज्यादा कीमती होती है।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए नोरा ने लिखा कि छात्रों के सुसाइड की खबरों ने उन्हें अंदर तक हिला दिया है। उन्होंने कहा कि रात-रात भर पढ़ाई करने वाले बच्चों और तंगी झेलकर पढ़ाने वाले अभिभावकों को निष्पक्षता और सम्मान मिलना चाहिए। नोरा फतेही से पहले आलिया भट्ट, राजकुमार राव, नसीरुद्दीन शाह और अरिजीत सिंह जैसी कई बड़ी हस्तियां भी छात्रों के हक में आवाज उठा चुकी हैं। - 24 July 2026 11:27 AM IST
राज्यसभा में भी गूंजा NEET पेपर लीक का मुद्दा: हंगामे के चलते कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा के साथ-साथ उच्च सदन यानी राज्यसभा में भी शुक्रवार को नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर जमकर बवाल देखने को मिला। विपक्षी दलों के सदस्यों ने इस मुद्दे पर लगातार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन जारी रखा, जिसके कारण सदन का संचालन संभव नहीं हो सका और कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए टाल दी गई।
- 24 July 2026 11:25 AM IST
लोकसभा में नीट पर भारी हंगामा: दोपहर 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित
संसद के निचले सदन में शुक्रवार को नीट (NEET) पेपर लीक और अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा और नारेबाजी की। विपक्ष के इस लगातार विरोध और उग्र प्रदर्शन को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
- 24 July 2026 11:24 AM IST
इंटरनेट बैन का मामला पहुंचा हाईकोर्ट: Jantar Mantar पर पाबंदी के खिलाफ PIL पर आज सुनवाई
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान इंटरनेट सेवाएं बंद करने का मामला अब अदालत पहुंच गया है। दिल्ली हाईकोर्ट प्रदर्शन स्थल के आसपास इंटरनेट बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका (PIL) पर आज सुनवाई करेगा।
- 24 July 2026 8:34 AM IST
CJP और सरकार के बीच होगी बातचीत
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सरकार के साथ उनकी अहम बैठक होने वाली है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की विशेष मांग को स्वीकार करते हुए इस बातचीत के लिए 'संविधान क्लब ऑफ इंडिया' (Constitution Club of India) को बैठक स्थल के रूप में तय किया गया है। - 24 July 2026 8:29 AM IST
17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार को भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने राष्ट्रीय राजधानी के 17 प्रमुख स्टेशनों को बंद रखने का फैसला लिया है।
DMRC के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ये स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रभावित स्टेशनों में राजीव चौक, पटेल चौक, मंडी हाउस, आईटीओ, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, झंडेवालान और सुप्रीम कोर्ट जैसे व्यस्त इलाके शामिल हैं। इनके अलावा लोक कल्याण मार्ग, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सेवा तीर्थ, जनपथ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम स्टेशन पर भी मेट्रो की आवाजाही पर रोक रहेगी। - 24 July 2026 8:27 AM IST
PM मोदी के मैसेज पर राहुल गांधी का तीखा वार
पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश का युवा इस समय सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा हुआ है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के सामने अपनी मुख्य मांगें रखते हुए कहा कि सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एक्शन लेने वाले अधिकारियों को सख्त सजा देने और सरकार द्वारा पीड़ित छात्रों से तुरंत माफी मांगने की मांग की।
Next Story

