x

राजघाट पर विपक्ष का धरना समाप्त: बापू को नमन कर लौटे राहुल, प्रियंका और खरगे

लगातार दो दिनों के टकराव के बाद विपक्ष ने गुरुवार को बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी की है, जबकि दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लगातार दूसरे दिन विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया। आज कनॉट प्लेस में यह लंच रखा गया । लंच में शामिल होने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अभिषेक बनर्जी समते विपक्षी सांसद पहुंचे। लंच के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि हमलोग गांधी स्मारक गए। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया ब्लॉक के तमाम बड़े नेता दिल्ली के राजघाट पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इंडिया अलायंस के नेताओं ने राजघाट पर अपना धरना खत्म कर दिया है। बापू की समाधि के पास विरोध जताने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित सभी विपक्षी सांसद वापस लौट गए हैं। विपक्षी सांसदों के कनॉट प्लेस से राजघाट पहुंचने के बीच काफी-कुछ हुआ। इस प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट जानने के लिए पढिए हमारी ये खबर



Live Updates

  • 8 Oct 2026 6:30 PM IST

    राहुल-प्रियंका और खरगे राजघाट से निकले

    दिल्ली के राजघाट पर विपक्षी सांसदों का धरना अब खत्म हो गया है। महात्मा गांधी के स्मारक पर प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत इंडिया ब्लॉक के सभी नेता वहां से रवाना हो गए हैं।

  • 8 Oct 2026 6:27 PM IST

    राहुल, प्रियंका और खरगे ने बापू को नमन किया

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया ब्लॉक के तमाम बड़े नेता दिल्ली के राजघाट पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।




  • 8 Oct 2026 6:13 PM IST

    भाजपा का राहुल गांधी पर हमला

    सड़क पर उतरकर विरोध जताने की राहुल गांधी की नीति पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी रहने के बावजूद प्रदर्शन करना अदालतों में अविश्वास पैदा करने की कोशिश है। उन्होंने पूर्व जजों के एक पत्र का हवाला देते हुए दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता हालिया प्रदर्शनों में लगातार अव्यवस्था फैलाने में लगे हैं।




  • 8 Oct 2026 5:47 PM IST

    राहुल, प्रियंका और खरगे गांधी स्मारक पर धरने पर बैठे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया ब्लॉक के तमाम बड़े नेता बस से राजघाट पहुंच गए हैं। सभी नेताओं ने महात्मा गांधी के स्मारक पर बैठकर अपना धरना शुरू कर दिया है।

  • 8 Oct 2026 5:34 PM IST

    विपक्षी सांसद पहुंचे राजघाट

    सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए विपक्षी सांसद राजघाट पहुंच गए हैं। 

  • 8 Oct 2026 3:48 PM IST

    चारों लोगों को सजा जरूर दिलाई जाएगी

    दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "राज्यसभा और लोकसभा के लगभग 300 सांसद शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन करना चाह रहे हैं। 2 दिनों से हमें विरोध प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है...कल हमें जंतर मंतर पर रोका गया, हमारे लोगों को मारा गया। सच्चाई यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार, मोहन भागवत ने आपराधिक षड्यंत्र करके हिंदूस्तान को हाइजैक किया है, संविधान को नष्ट किया है, वोट चोरी की है और हम आपको कह रहे हैं कि कार्रवाई होगी, उन्हें सज़ा दिलाई जाएगी और यह हमारी गारंटी है..."

  • 8 Oct 2026 3:29 PM IST

    हम राजघाट जा रहे हैं खड़गे - खड़गे

    विपक्ष की लंच मीटिंग के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम इंडिया गठबंधन के सभी सासंद गांधी स्मारक जा रहे हैं जहां पर हम धरना करेंगे और शांतिपूर्वक तरीके से बैठकर वहां पर हम यही प्रार्थना करेंगे कि भाजपा सरकार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह को सद्बुद्धि दें। वो जो कर रहे हैं वो देश के हित में नहीं है। वोट चोरी का मामला हो या फिर देश में आज जो बढ़ती हुई महंगाई है, युवा की समस्या है और जो समस्या उन्होंने खड़ी की है; वो जनता के विरोध में है। इसलिए हम गांधी जी के स्मारक पर जाकर प्रार्थना करेंगे कि आपकी दिलाई आजादी को ये लोग छीन रहे हैं और खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे वोट के अधिकार को छीन रहे हैं..."

  • 8 Oct 2026 3:03 PM IST

    TMC सांसद अभिषेक बनर्जी विपक्ष की लंच मीटिंग में पहुंचे

    दिल्ली | राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई विपक्षी सांसदों की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए TMC सांसद अभिषेक बनर्जी कनॉट प्लेस पहुंचे।




  • 8 Oct 2026 2:34 PM IST

    राहुल गांधी लंच के लिए पहुंचे

    दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कनॉट प्लेस में विपक्षी सांसदों की दूसरी लंच मीटिंग के लिए पहुंचे।




  • 8 Oct 2026 1:58 PM IST

    Moets होटल के सामने मोदी के समर्थन में नारेबाजी

    कनॉट प्लेस Moets होटल के सामने एक युवक आ गया और पीएम मोदी के पक्ष में नारे लगाने लगा जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी और उसे खदेड़कर भगा दिया। इसी होटल में विपक्षी सांसदों लंच करके आने वाले हैं। 

Read More
Next Story