
Live: तीन बजे तक असम में 75.91, केरल में 62.71 और पुडुचेरी में 72.40% वोटिंग
Assam, Puducherry Kerala Live Voting: असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Assam, Puducherry Kerala Live Voting: असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 9 April 2026 4:02 PM ISTअसम, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह भी नजर आ रहा है। दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक असम में 75.91, केरल में 62.71 और पुडुचेरी में 72.40% वोटिंग दर्ज की गई है।
- 9 April 2026 2:22 PM IST
असम, केरल और पुडुचेरी में वोटर्स का उत्साह हाइ है। असम में अब तक 60 फीसद, पुडुचेरी में 57 और केरल में 50 फीसद वोटिंग दर्ज की गई है।
- 9 April 2026 1:20 PM ISTदेश के तीन राज्यों असम, पुडुचेरी और केरल में मतदान जारी है। 11 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक केरल में 33, असम में 39 और पुडुचेरी में 37 फीसद मतदान हुआ है।
- 9 April 2026 12:19 PM IST
केरल मतदान में सुबह 11 बजे (9 अप्रैल, 2026) तक जिलेवार मतदान प्रतिशत:
कासरगोड - 16.50%
कन्नूर - 17.45%
वायनाड - 16.77%
कोझिकोड - 17.68%
मलप्पुरम - 16.89%
पलक्कड़ - 17.74%
त्रिशूर - 17.26%
एर्नाकुलम - 17.80%
इडुक्की - 16.97%
कोट्टायम - 20.45%
अलाप्पुझा - 21.35%
पथानामथिट्टा - 20.87%
कोल्लम - 16.04%
तिरुवनंतपुरम - 16.25%
कुल मतदान: 20.69%
- 9 April 2026 11:04 AM IST
असम चुनाव 2026 के तहत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जोरहाट के DCB गर्ल्स हाई स्कूल स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।मतदान के बाद उन्होंने कहा कि आज असम के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी मां भी इस बार वोट डालने आई हैं, जो स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाई थीं। गोगोई ने बताया कि आज उनकी मां का आशीर्वाद उन्हें मिला है।
- 9 April 2026 10:03 AM IST
कांग्रेस के महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल कहते हैं, "...BJP को केरल के बारे में पता नहीं है, इसीलिए वे यहां पैसे बांट रहे हैं। कल उनका एक उम्मीदवार पैसे बाँटते हुए पकड़ा गया था। चुनाव आयोग इन सभी बातों पर चुप है... चुनाव आयोग एक मूक दर्शक बना हुआ है, पूरी तरह से पक्षपाती। वरना, हम चुनाव आयोग से कल ही कार्रवाई की उम्मीद कर सकते थे।"
- 9 April 2026 10:02 AM IST
असम चुनाव 2026 के बारे में कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल कहते हैं, "असम में एक अहंकारी मुख्यमंत्री हैं, जो देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। आप उनका अहंकार देखिए, जिस तरह से उन्होंने पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस भेजी। वे इस देश के सबसे तानाशाह मुख्यमंत्री हैं, बिल्कुल पिनाराई विजयन की तरह। असम की जनता आज उन्हें सबक सिखाएगी..."
- 9 April 2026 9:36 AM IST
केरल में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट 100 से ज़्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापस आएगा।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सर्वे दिखाते हैं कि UDF मज़बूत स्थिति में है। उन्होंने कहा, "मैंने पिछले तीन महीनों में चार बार पूरे केरल का दौरा किया है। जनता के मूड को अच्छी तरह समझने के बाद ही मैं कह रहा हूँ कि हम 100 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे।"
उन्होंने मतदाताओं की लंबी कतारों को एक सकारात्मक संकेत बताया और कहा कि केरल के लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं और सरकार तथा विपक्ष, दोनों पर बारीकी से नज़र रखते हैं। उन्होंने कहा, "केरल के मतदाता अपनी पसंद का चुनाव मज़बूत राजनीतिक जागरूकता के आधार पर करते हैं।"
- 9 April 2026 9:26 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल, असम और पुडुचेरी की जनता से विधानसभा चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की रिकॉर्ड भागीदारी इन राज्यों के लोकतांत्रिक मूल्यों को नई ऊर्जा देगी। पीएम ने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से आगे आकर अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया।
- 9 April 2026 9:17 AM IST
असम के खुमताई में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे बीजेपी नेता मृणाल सैकिया ने कहा कि आज का दिन किसी त्योहार जैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए सभी लोगों से घरों से बाहर निकलकर मतदान करने और इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।

