
Live: बिहार में अब बीजेपी का सीएम, सम्राट चौधरी ने ली शपथ
बिहार के लोकभवन में सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Samrat choudhary Oath Live: बिहार के लोकभवन में सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 15 April 2026 11:13 AM IST
सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद, वह बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं।
- 15 April 2026 11:05 AM IST
जेडीयू कोटे की तरफ से विजय चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही जेडीयू से बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी सीएम पद की शपथ ली।
- 15 April 2026 11:03 AM IST
बिहार में अब सम्राट युग का आगाज हो चुका है। 24वें सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली।
- 15 April 2026 10:23 AM IST
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने नितिन नवीन से मुलाकात की।जेपी नड्डा सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
- 15 April 2026 10:22 AM IST
सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोक भवन में वीवीआईपी मेहमानों का लगातार आगमन जारी है।इसी क्रम में उनके पिता शकुनी चौधरी भी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे।हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की, लेकिन बेटे की इस उपलब्धि पर उनकी खुशी चेहरे पर साफ झलकती नजर आई।
- 15 April 2026 9:38 AM IST
बिजेंद्र प्रसाद यादव जदयू के वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वर्ष 2005 से वे लगातार बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं। एनडीए हो या महागठबंधन—हर सरकार में उन्होंने मंत्री पद संभाला है।वे लंबे समय तक ऊर्जा विभाग के मंत्री रहे और उनके कार्यकाल में हर घर बिजली अभियान को सफलतापूर्वक लागू किया गया, जिससे राज्य में बिजली पहुंच का विस्तार हुआ।हालांकि, वे 2005 से पहले भी मंत्री रह चुके हैं और बिहार में सबसे लंबे समय तक मंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है।
बिजेंद्र यादव वर्तमान में राज्य सरकार के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और मंत्री बनने वालों में सबसे अधिक उम्र के नेता भी माने जाते हैं।वे सुपौल विधानसभा क्षेत्र से नौवीं बार विधायक चुने गए हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने ऊर्जा के अलावा योजना एवं विकास, वित्त एवं वाणिज्यकर, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली है।सुपौल जिले के मुरली निवासी बिजेंद्र यादव के पिता स्वर्गीय सुखराम यादव स्थानीय स्तर पर मुखिया रहे थे। वे पूर्व में लालू प्रसाद यादव की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
- 15 April 2026 9:37 AM IST
विजय कुमार चौधरी जदयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। वे समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से 2010 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं।राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने 1982 में दलसिंहसराय उपचुनाव से की, जब वे कांग्रेस के टिकट पर बिहार विधानसभा के सदस्य बने। इसके बाद 1995 तक लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
विजय चौधरी 14 फरवरी 2010 से 26 नवंबर 2010 तक जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।उन्होंने बिहार सरकार में जल संसाधन, शिक्षा, संसदीय कार्य, कृषि, सूचना एवं जनसंपर्क, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास, वित्त एवं वाणिज्यकर, भवन निर्माण और परिवहन जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है।
इसके अलावा, वे 2 दिसंबर 2015 से 15 नवंबर 2020 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे।पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उनके पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद चौधरी स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस नेता थे।शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से 1979 में स्नातकोत्तर किया। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 1979 में भारतीय स्टेट बैंक में त्रिवेंद्रम में अधिकारी के रूप में की थी।
- 15 April 2026 9:26 AM IST
बिहार BJP अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल के बाद, अब बिहार में सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री हैं, और विजय चौधरी तथा विजयेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार ने विकास की जो लकीर खींची थी, उसे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में और आगे बढ़ाया जाएगा।"
- 15 April 2026 8:57 AM IST
डॉ. प्रेम कुमार ने सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधान मंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी अपनी कर्मठता, नेतृत्व कौशल और प्रशासनिक सूझबूझ के दम पर बिहार के विकास को नई दिशा देंगे।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि एनडीए विधान मंडल दल के नेता के रूप में यह नई जिम्मेदारी बिहार में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत का संकेत है। यह फैसला सम्राट चौधरी के दीर्घ राजनीतिक अनुभव, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सम्राट चौधरी अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे और बिहार को प्रगति, समृद्धि तथा सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाएंगे।

