LIVE राहुल जी लोकसभा पीठ का सम्मान करिए, हंगामे के बाद सदन कल तक के लिए स्थगित
x

'राहुल जी लोकसभा पीठ का सम्मान करिए', हंगामे के बाद सदन कल तक के लिए स्थगित

Breaking News: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में बहस जारी है। ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।


2nd February live news: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में बहस जारी है। ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates

  • 2 Feb 2026 4:12 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सदन में उन्होंने जो कुछ कहा कि अगर उनकी बातों को सुनने के लिए रक्षा और पीएम मौजूद नहीं हैं तो इसका मतलब यही है कि वो सहज नहीं महसूस कर रहे हैं। 

  • 2 Feb 2026 4:07 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम और गृहमंत्री दोनों एस्केप कर गए। इस पर विवाद हुआ। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को शब्दों के चयन पर ध्यान देना चाहिए। 

  • 2 Feb 2026 3:13 PM IST

    लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन, लद्दाख का मुद्दा उठाया। सदन में हंगामे के बाद कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

  • 2 Feb 2026 3:09 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सेना के सभी लोगों को पता है। अगर सरकार नहीं चाहती है कि चीन के मुद्दे पर सच आए तो वो क्या कह सकते हैं। हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि पीठ की तरफ से व्यवस्था दी जा चुकी है। वहीं संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस यह भी बताए कि 1962 में चीन ने कितनी जमीन हथियाई। 

  • 2 Feb 2026 3:05 PM IST

    संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आखिर राहुल गांधी क्या कहना चाहते हैं। एक ऐसी बात जिसका कोई आधार नहीं है। आप देश को क्या कहना चाहते हैं। आप ऐसी बात ना बोलिए जिससे सेना के मनोबल पर असर पड़े। 

  • 2 Feb 2026 2:09 PM IST

    लोकसभा में हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व सेनाध्यक्ष एम एम नरवाने के संस्मरण में पीएम और रक्षा मंत्री के कैरेक्टर का जिक्र है। 

  • 2 Feb 2026 2:05 PM IST

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गृहमंत्री, रक्षामंत्री, प्रधानमंत्री कांग्रेस पर विपक्ष के सांसदों की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाते हैं। ऐसे में अगर वो अपनी बात कह रहे हैं तो गलत क्या है। 

  • 2 Feb 2026 2:00 PM IST

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वो नेता प्रतिपक्ष से अपील करते हैं कि वो स्पीकर की रुलिंग को माने। सवाल यह है कि जब आप ऐसा करेंगे तो आप के चुने हुए नए सांसद क्या करेंगे। 

  • 2 Feb 2026 1:58 PM IST

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर से कहा कि आप ही बताएं कि वो क्या बोलें। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि वो नेता प्रतिपक्ष के सलाहकार नहीं हैं। 

  • 2 Feb 2026 1:57 PM IST

    हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि एम एम नरवाने ने अपने संस्मरण में कहा है कि कैलाश रिज पर चीन की फौज पर आ रही थी। उनके इस कथन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वो स्पीकर से अपील करते हैं कि राहुल गांधी को इस तरह की बात कहने से रोका जाए।

Read More
Next Story