LIVE राहुल जी लोकसभा पीठ का सम्मान करिए, हंगामे के बाद सदन कल तक के लिए स्थगित
x

'राहुल जी लोकसभा पीठ का सम्मान करिए', हंगामे के बाद सदन कल तक के लिए स्थगित

Breaking News: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में बहस जारी है। ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।


2nd February live news: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में बहस जारी है। ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates

  • 2 Feb 2026 1:55 PM IST

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वो राहुल गांधी से सिर्फ यह कहना चाहते हैं कि अगर तथ्य हो, पुस्तक प्रकाशित हो तो वो अपनी बात कहें। अगर किसी कारणवश पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई तो कुछ बात रही होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर सबकुछ सही था तो एम एम नरवाने कोर्ट क्यों नहीं गए। 

  • 2 Feb 2026 1:53 PM IST

    लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा था कि वो पूर्व थलसेनाध्यक्ष एम एम नरवाने की किताब से चीन और डोकलाम के मुद्दे पर कुछ लाइन को कहना चाहते हैं। ऐसा कहते ही लोकसभा में हंगामा हुआ। 

  • 2 Feb 2026 1:52 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि एनडीए की सरकार आतंकवाद के मुद्दे पर लड़ने की बात करती है। लेकिन ये लोग एक कोट् से डरते हैं। 

  • 2 Feb 2026 1:50 PM IST

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि वो अपेक्षा करते हैं कि सभी सदस्य सदन की मर्यादा बनाए रखें। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के सांसदों ने कहा कि क्या मर्यादा सिर्फ एक पक्ष के लिए है। 

  • 2 Feb 2026 1:46 PM IST

    लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वो स्पीकर ओम बिरला से अपील करते हैं कि राहुल गांधी को इस विषय पर बोलने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

  • 2 Feb 2026 1:46 PM IST

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चीन का मुद्दा संवेदनशील है। यह विषय महत्वपूर्ण है, उनकी अपनी समझ है कि नेता प्रतिपक्ष को जवाब देना चाहिए और सरकार अपने नजरिए को पेश करे। 

  • 2 Feb 2026 1:39 PM IST

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आपत्ति जताई, क्योंकि उन्होंने सदन में एक पब्लिश्ड मैगज़ीन की कहानी के कोट्स का हवाला दिया, जो सदन के नियमों के खिलाफ है। राहुल गांधी का कहना है कि उनका सोर्स भरोसेमंद है और इसमें एक पूर्व आर्मी जनरल (एमएम नरवणे) के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं।

  • 2 Feb 2026 1:32 PM IST

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राहुल गांधी लोकसभा में बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद पर उनका नजरिया कुछ इस तरह है। उन्होंने पूर्व थलसेना अध्यक्ष एम एम नरवाने के किताब का जिक्र किया उसके बाद हंगामा शुरू हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कैलाश मानसरोवर और चीन के संबंध में जिस किताब का जिक्र कर रहे हैं क्या वो प्रकाशित हुई है। 

  • 2 Feb 2026 1:20 PM IST

    नेशनल एसोसिएशन ऑफ चर्चेज ने धर्मांतरण विरोधी कानूनों के खिलाफ SC में याचिका दायर की है।

  • 2 Feb 2026 11:54 AM IST

    बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो चुका है। राज्य में लॉ-एंड-ऑर्डर बेहतर बनाए रखने पर चर्चा जारी है। 

Read More
Next Story