संसद मार्च और नड्डा से मुलाकात के बाद CJP का तीखा हमला: मोदी हटाओ, देश बचाओ
x

संसद मार्च और नड्डा से मुलाकात के बाद CJP का तीखा हमला: 'मोदी हटाओ, देश बचाओ'

NEET पेपर लीक और बेरोजगारी के विरोध में CJP ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च का आह्वान किया है। देशभर से पहुंचे हजारों छात्रों और अभिभावकों के जंतर-मंतर पर जुटने के बाद दिल्ली पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है और सुरक्षा के कड़े थ्री-टियर इंतजाम किए हैं।


NEET परीक्षा धांधली और भयंकर बेरोजगारी के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन CJP ने 'चलो संसद' मार्च की हुंकार भरी है। इस आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से छात्र, युवा जंतर-मंतर पर एकत्र होने लगे हैं। संसद घेराव की इस चेतावनी से प्रशासन में हड़कंप मचा है। दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं और जंतर-मंतर पर त्रिस्तरीय (Three-tier) सुरक्षा का सख्त पहरा लगा दिया गया है। इस आंदोलन की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ

Live Updates

  • 20 July 2026 2:10 PM IST

    संसद घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस, शाह-प्रधान की इमरजेंसी बैठक

    संसद के बाहर हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर संसद भवन के बिल्कुल पास पहुंच चुके हैं। हालात को बेकाबू होता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। रायसीना रोड और विजय चौक के आसपास का पूरा इलाका धुएँ और अफरा-तफरी से भर गया है।

    इसी बड़े घटनाक्रम के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अचानक गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच सुरक्षा और आंदोलन को लेकर अहम बातचीत हो रही है।

    इससे पहले CJP ने दावा किया था कि सरकार उनसे आधिकारिक चर्चा कर रही है। सरकार के इसी आश्वासन के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया था। हालांकि, सड़कों पर छात्रों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है।

  • 20 July 2026 1:53 PM IST

    राज्यसभा में जोरदार हंगामा: छात्रों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर मुद्दे पर भड़के खरगे

    राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में कथित चढ़ावा चोरी/घोटाले को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। खरगे ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों पर बल प्रयोग की कड़ी निंदा की और राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग दोहराई। विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के कारण राज्यसभा की कार्यवाही में लगातार रुकावटें आईं और सदन को बार-बार स्थगित करना पड़ा।

  • 20 July 2026 1:52 PM IST

    अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने संसद मार्च से ठीक पहले अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। समर्थकों और वरिष्ठ नेताओं की अपील के बाद उन्होंने जूस पीकर अपना अनशन तोड़ा।

    दीपके ने स्पष्ट किया कि भूख हड़ताल खत्म होने का मतलब आंदोलन का रुकना नहीं है, बल्कि 'चलो संसद' मार्च और भी मजबूती से जारी रहेगा।




  • 20 July 2026 1:30 PM IST

    प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज से मची भगदड़!

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान दिल्ली की सड़कों पर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। जंतर-मंतर और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पास जब हजारों की तादाद में छात्र और युवा बैरिकेड्स तोड़कर संसद भवन की ओर बढ़ने लगे, तो सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में भगदड़ मच गई और कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं।

  • 20 July 2026 1:29 PM IST

    दोपहर 2 बजे तक टली राज्यसभी की कार्यवाही

    NEET परीक्षा धांधली और दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन (CJP के 'चलो संसद' मार्च) के मुद्दे पर विपक्ष ने राज्यसभा में भारी हंगामा किया। विपक्षी सांसदों की ओर से लगातार की जा रही नारेबाजी और चर्चा की मांग के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी, जिसके बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

  • 20 July 2026 1:28 PM IST

    CJP के प्रदर्शन के चलते संसद के बाहर सुरक्षा सख्त, पूरे इलाके में छावनी जैसा माहौल

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद मार्च' और संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने संसद भवन, जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में त्रिस्तरीय (Three-tier) सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया है। बिना अनुमति किसी भी जुलूस को रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।




  • 20 July 2026 1:22 PM IST

    प्रदर्शनकारी विजय चौक तक पहुंचे, पुलिस से झड़प, संसद भवन के गेट बंद किए गए

    CJP के प्रदर्शनकारी रेल भवन पहुंच गए हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया है।

  • 20 July 2026 12:50 PM IST

    लाठीचार्ज पर भड़के शशि थरूर

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। थरूर ने सवाल उठाते हुए कहा, "जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा था, तो लाठीचार्ज की क्या जरूरत थी? लाठीचार्ज कोई अहिंसक कदम नहीं, बल्कि सीधा हिंसक कृत्य है।"

    संसद में जारी हंगामे पर थरूर ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा हक है। सरकार के पास बहुमत हो सकता है, लेकिन जनता की आवाज उठाने के लिए संसद में बहस होनी चाहिए। अगर संसद में जनता के मुद्दे ही नहीं उठाए जाएंगे, तो फिर संसद किस काम की? उन्होंने सरकार से अपील की कि वह तानाशाही छोड़कर विपक्ष को चर्चा का मौका दे।

  • 20 July 2026 12:49 PM IST

    भारी हंगामे के चलते लोकसभा फिर स्थगित, दोपहर 1 बजे तक टली कार्यवाही

    संसद के मॉनसून सत्र के दौरान NEET धांधली और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों ने सदन में जोरदार हंगामा और नारेबाजी की। हंगामे को बढ़ता देख और सदन में अव्यवस्था के चलते पीठ ने लोकसभा की कार्यवाही को एक बार फिर दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

  • 20 July 2026 12:48 PM IST

    विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा 12:30 बजे तक स्थगित

    विपक्षी सांसदों के भारी विरोध और हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।




Read More
Next Story